‘लंबी जुदाई’ ने बदली पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद की किस्मत, Emraan Hashmi की ‘Jannat’ से मिली पहचान

0
6
Emraan Hashmi songs, Jannat movie, Lambi Judai song, Kamran Ahmed singer
Pinterest

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की फिल्मों की पहचान सिर्फ उनकी कहानी या एक्टिंग तक सीमित नहीं है. बल्कि उनकी फिल्मों के गाने भी दर्शकों और म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं. कई गानों ने फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ाने के साथ-साथ गायकों और संगीतकारों को भी नई पहचान दिलाई. ऐसा ही एक गाना उनकी फिल्म ‘जन्नत’ का है, जिसने पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद को बॉलीवुड में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

एक गाने से मिली बड़ी पहचान

साल 2008 में रिलीज हुई ‘जन्नत’ के गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी फिल्म का गाना ‘चार दिनों का प्यार हो रब्बा, लंबी जुदाई’ काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद ने अपनी आवाज दी थी. खास बात यह है कि उन्होंने इस गाने को सिर्फ गाया ही नहीं, बल्कि इसके बोल लिखने और इसे कंपोज करने की जिम्मेदारी भी संभाली थी.

‘लंबी जुदाई’ कामरान अहमद का बॉलीवुड में पहला गाना था. फिल्म में शामिल होने के बाद यह गीत तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो गया और कामरान को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली. खास बात है कि गाने के इमोशंस के साथ-साथ इसका रॉक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया. 

‘जन्नत’ से जुड़ी खास बातें

‘जन्नत’ एक रोमांटिक-क्राइम ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था. फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट थे. वहीं इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सोनल चौहान मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म 2008 में रिलीज हुई और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिस से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट ‘जन्नत 2’ साल 2012 में रिलीज हुआ था. इसमें इमरान हाशमी के साथ रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता नजर आए थे. 

वहीं अब ‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जन्नत 3’ पर काम शुरू हो चुका है और इसके तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी दर्शक आज भी उतने ही एक्साइटेड है. वहीं इमरान हाशमी की इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के साथ-साथ इसके गानों को लेकर भी फैंस की दिलचस्पी बनी हुई है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here