EV की हाईटेक डिजाइन पर संकट! 43 लाख गाड़ियों में खामी, इमरजेंसी एग्जिट को लेकर बढ़ी चिंता

0
6
EV Recall 2026
EV Recall 2026

नई दिल्ली: टेस्ला और कुछ चीनी कार कंपनियां डोर हैंडल से जुड़ी समस्या के कारण 30 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों को रिकॉल कर रही हैं. यानी इन गाड़ियों को जांच और जरूरी सुधार के लिए वापस बुलाया जा रहा है. चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के अनुसार, अमेरिकी कंपनी Tesla ने डोर हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिम को देखते हुए चीन में बनी और विदेशों से आयात की गई करीब 30 लाख गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है. इनमें Model 3, Model Y, Model X और Model S जैसे मॉडल शामिल हैं.

EV इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा कार रिकॉल है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब फरवरी में चीनी अधिकारियों ने कहा था कि अगले साल से Tesla और कई अन्य चीनी इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होने वाले छिपे हुए डोर हैंडल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है.

देश में और दुनिया के दूसरे हिस्सों में हुई EV दुर्घटनाओं के बाद चीन ने हिडन, फ्लश और इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल्स की सुरक्षा पर निगरानी बढ़ा दी है. कई हादसों में इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल फेल होने के कारण लोग गाड़ी के अंदर फंस गए थे.

EV डोर हैंडल को लेकर सेफ्टी वॉर्निंग

चीनी नियामक ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस में डोर हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिम की जानकारी दी है. नोटिस के मुताबिक, अगर किसी गंभीर हादसे या टक्कर के बाद कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम करना बंद कर देता है, तो डोर हैंडल ठीक से काम नहीं कर सकते. इससे अंदर बैठे लोगों को कार से बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है और बाहर मौजूद लोगों के लिए भी कार का दरवाजा खोलना मुश्किल हो सकता है. चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के प्रमुख कुई डोंगशू ने इस रिकॉल को EV इंडस्ट्री की सुरक्षा और विकास के लिए एक जरूरी कदम बताया है.

EVs का जोखिम कम करने के लिए बड़ा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सुरक्षा जोखिमों को कम करने के लिए टेस्ला अपनी गाड़ियों में सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी. वहीं, बीजिंग की कंपनी Xiaomi 3.90 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल कर रही है. इसके अलावा, हांग्जो की लीपमोटर करीब 3.70 लाख से ज्यादा कारें वापस बुला रही है. इन सभी मामलों में रिकॉल की वजह लगभग एक जैसी है, जो कार के डोर हैंडल से जुड़ी सुरक्षा समस्या से संबंधित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here