रिश्तों की सारी हदें पार! रीवा में 6 साल की मासूम बच्ची का अपने चाचा ने किया बलात्कार

0
9
Rewa district, Rewa,
Rewa district, Rewa,

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 3 जून को रीवा जिले के कोतवाली पुलिस थाने इलाके में 6 साल की वर्षीय एक मासूम बच्ची का उसी के चाचा ने बलात्कार किया. घटना के बाद सामने आया है कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है. क्या है पूरी घटना चलिए जानते है. 

पिता का भी आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्ची की मां अपने पति यानि बच्ची के पिता की अदालती सुनवाई में कोर्ट गई हुई थी. जांच के दौरान सामने आया है कि पिता आपराधिक इतिहास रहा है और वह भी जेल में बंद हैं, जिस कारण बच्ची की मां कोर्ट पहुंची थी. हालांकि शाम को जब मां घर लौटीं तो बच्ची ने रोते हुए अपनी सारी बात बता दी और अगले दिन मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

अस्तपताल में भर्ती बच्ची 

कोतवाली प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने अनुसार, बच्ची की जांच की के बाद उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले है और बच्ची सदमे में है. लेकिन वह अभी खतरे से बाहर है उसे निगरानी में रखा गया है. 

आइसक्रीम खिलाने का दिया लालच 

बता दें, घटना के बाद बच्ची के चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के पित भाई है और दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. वहीं यह भी सामने आया है कि किसी पुरानी दुश्मनी के चलते दोनों भी अलग लेकिन आस पड़ोस में ही रहते थे. वहीं बुधवार की दोपहर आरोपी ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

पुलिस स्टेशन की प्रभारी निशा मिश्रा बताया “हम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. बच्ची की सुरक्षा और इलाज पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.” बता दें, इस घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं को बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here