मां भारती के जयघोष के बीच दिल्ली भाजपा कार्यालय में गूंजा दीपावली का उल्लास

0
5

नई दिल्ली: दीपों का पर्व, आस्था का उत्सव और राष्ट्र के वैभव का संकल्प। छोटी दीपावली के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में भक्ति, उल्लास और संगठनात्मक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित दीपावली पूजन समारोह में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मां लक्ष्मी की आराधना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हर्ष मल्होत्रा ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना  

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अपनी पत्नी के साथ विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पूरा परिसर दीपावली के उत्साह और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। पूजन के दौरान ‘जय मां भारती, तेरा वैभव प्रबल रहे, भारत राष्ट्र समृद्ध हो’ का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विजेंद्र गुप्ता का आशीर्वाद और कर्मचारियों को उपहार 

समारोह में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वर्तमान पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली के उपहार भेंट कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

नेताओं की उपस्थिति और संगठन की एकजुटता 

कार्यक्रम में महामंत्री विष्णु मित्तल अपनी पत्नी के साथ, महामंत्री योगिता सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत सहित विजय सोलंकी, कैलाश जैन, प्रवीण शंकर कपूर, सारिका जैन, ऋचा पांडेय मिश्रा, रंजीत कश्यप, अभिषेक टंडन, अमित गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, संतोष पाल, लाजपत राय और सी.एल. मीणा मौजूद रहे। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और निगम के नेताओं ने वार्षिक दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया था। इस तरह भाजपा कार्यालय में दीपावली का उत्सव संगठन की एकजुटता और आपसी सौहार्द का संदेश देता नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here