‘अगले 15 दिनों तक मैं बंगाल में हूं…’, चुनाव से पहले पहुंचे अमित शाह, ममता सरकार को दी चुनौती

0
8
West Bengal
West Bengal

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिनों का समय बचा है. इससे पहले राजनीतिक हलचलें तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नंदीग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह अगले 15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में रहकर भाजपा की चुनावी कमान संभालेंगे.

अमित शाह आज शुभेंदु अधिकारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नंदीग्राम पहुंचे. वहां उन्होंने एक कार्यकर्म को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बंगाल चुनाव के लिए 15 दिन तक यहां रहूंगा. मैं खास तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं, उनकी जीत बंगाल में बदलाव की नींव रखेगी.

गृहमंत्री ने सभा को किया संबोधित

गृहमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में ममता बनर्जी हार चुकी हैं और इस बार वे भवानीपुर के साथ-साथ पूरे बंगाल को भी खो देंगी. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के नामांकन को टीएमसी के पतन की शुरुआत बताया.

अमित शाह ने दावा किया कि उन्होंने पूरे बंगाल का दौरा किया है और जहां भी गए, वहां लोगों की एक ही आवाज सुनाई दी और आवाज यह थी कि ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो. गृह मंत्री ने कहा कि नंदीग्राम की जनता एक बार फिर इतिहास रचेगी और ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी.

टीएमसी सरकार पर जमकर हमला

अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर टोलबाजी, गुंडागर्दी और बम धमाकों का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इन समस्याओं से बेहद त्रस्त है. राज्य में बार-बार हो रहे बम विस्फोटों ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है. उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया है, जिसके कारण राज्य की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है.

उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी को भी बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि युवा वर्ग विकास की कमी और बेरोजगारी से जूझ रहा है. केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया और वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर बेरोजगारी को जड़ से खत्म किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास की नई लहर आएगी और राज्य अपनी पुरानी पहचान और गौरव को वापस पा सकेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here