धनतेरस पर सोना या चांदी? खरीदारी से पहले समझें कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा, किसमें है ज्यादा जोखिम

0
5

नई दिल्ली: धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सालों से चली आ रही है। शुभ होने के साथ-साथ इसे अच्छा निवेश भी माना जाता है। इस बार भी लोग धनतेरस पर खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इस साल निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सोना लें या चांदी? क्योंकि दोनों की कीमतों में हाल में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

सोना: सुरक्षित और लंबी अवधि का निवेश

अगर आप लंब समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते, तो सोना आपके लिए बेहतर है। महंगाई हो या आर्थिक संकट, सोना हमेशा सेफ माना गया है। दुनिया भर में इसकी डिमांड रहती है और जरूरत पड़ने पर इसे तुंरत बेचना भी आसान है। लेकिन सोने के गहने खरीदने पर मेंकिग चार्ज और GST लगता है, जिससे लागत बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप सिर्फ निवेश के लिए ले रहे हैं तो ज्वेलरी की जगह गोल्ड कॉइन, गोल्ड बार या गोल्ड EFT ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है।

चांदी: कम बजट में ज्यादा चमक

जिनका बजट कम है, उनके लिए चांदी अच्छा ऑप्शन है। सोने के मुकाबले इसकी कीमत कम है, इसलिए छोटे निवेशक भी आसानी से खरीद सकते हैं।हालांकि चांदी में रिस्क ज्यादा है। इसकी कीमत सिर्फ निवेशकों की मांग से ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की डिमांड से भी तय होती है। इसीलिए इसमें उतार-चढ़ाव सोने से ज्यादा होता है। तेजी में इसमें रिटर्न ज्यादा मिल सकता है, लेकिन गिरावट में नुकसान भी बड़ा हो सकता है।

रिकॉर्ड हाई से कितनी गिरावट?

हाल की गिरावट ने निवेशकों का ध्यान फिर खींचा है। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 25% नीचे आ चुका है, जबकि चांदी में करीब 55% तक की गिरावट आई है। इसी वजह से बाजार में फिर से खरीदारी की चर्चा तेज हो गई है। पर सिर्फ सस्ता होने से यह तय नहीं होता कि आगे तेजी ही आएगी।

बिना टेंशन वाला निवेश- Gold-Silver ETF

अगर आप फिजिकल सोना-चांदी नहीं रखना चाहते, शुद्धता और सुरक्षा की चिंता से बचना चाहते हैं, तो ETF एक बढ़िया विकल्प है। गोल्ड ETF और सिल्वर ETF को आप शेयर बाजार के जरिए खरीद सकते हैं। इसमें न मेकिंग चार्ज देना पड़ता है, न लॉकर की टेंशन।

तो धनतेरस पर किसमें लगाएं पैसा?

कम रिस्क और लंबी अवधि: सुरक्षित और स्थिर निवेश चाहिए तो सोना चुनें।
कम बजट और ज्यादा रिस्क लेने की हिम्मत: कम पैसों में ज्यादा क्वांटिटी और तेज मुनाफे की उम्मीद है तो चांदी पर विचार करें।
बिना फिजिकल खरीदे निवेश: ETF दोनों धातुओं के लिए स्मार्ट विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here