गुजरात में प्रेमी संग भागी विवाहिता से हैवानियत, भीड़ के सामने जबरन यौन संबंध बनाने का डाला गया दबाव

0
6

नई दिल्ली: गुजरात के सुरेंद्रनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला को सिर्फ इसलिए सजा दी गई क्योंकि उसने अपने पति को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने का फैसला किया था। आरोप है कि उसके पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर उसके साथ ऐसी बर्बरता की, जिसे सुनकर रूह कांप जाए।

पहले महिला को घर में किया बंद 

पुलिस के अनुसार, महिला कुछ समय पहले अपने पति को छोड़कर एक दूसरे युवक के साथ रहने चली गई थी। जब इसकी जानकारी पति और उसके परिवार को हुई तो उन्होंने दोनों को ढूंढकर पकड़ लिया और महिला को घर में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रही और फिर से उसी युवक के साथ चली गई। इसके बाद गुस्साए पति और उसके साथी दोबारा दोनों की तलाश में निकले और उन्हें पकड़कर सुरेंद्रनगर ले आए, पंचायत और भीड़ ने महिला के फैसले पर अपना सख्त फरमान सुना दिया।

पेड़ से बांधकर किया शर्मनाक कृत्य

आरोप है कि महिला को पेड़ से बांध दिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सबसे घिनौना काम किया गया। महिला को उसी पुरुष के साथ, जिसके साथ वह रहना चाहती थी, सरेआम यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ इसे ‘शुद्धिकरण’ बता रही थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस पूरी शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत मे आई पुलिस 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात में महिला के पति के अलावा गांव के कई लोग शामिल थे। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद महिलाओं की आजादी को लेकर सवाल उठने लगे है और सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here