बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

0
9
Bollywood Legend Nana Patekar Dies
X @lord_geopolitic

नई दिल्ली: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें घर पर अचेत पाए जाने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह बताया गया है। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिल्मों में छोड़ी अलग पहचान

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर करीब पांच दशक लंबा रहा। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अपनी दमदार आवाज और सहज लेकिन प्रभावशाली अभिनय के कारण उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

हाल तक फिल्मों में सक्रिय थे नाना

नाना पाटेकर उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों से जुड़े हुए थे। वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वह ‘सूबेदार’ में भी विशेष भूमिका में दिखाई दिए थे। नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। अपनी खास संवाद अदायगी और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर की कई भूमिकाएं लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में बनी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here