गणपति बप्पा की आरती करते वक्त सलमान खान से हुई भूल, बहन अर्पिता ने तुरंत पकड़ी चूक, सही करवाई गलती

0
5
Salman Khan bappa arti video
Screengrab: X/@ANI

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपने परिवार के साथ नजर आए और इस बार वजह थी गणपति बप्पा का आगमन। 15 सितंबर को सलमान अपने भाई सोहेल खान के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा की और घरवालों संग अच्छा समय बिताया। खान खानदान के इस पारिवारिक मिलन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में एक ऐसा वीडियो है जिसमें सलमान खान आरती करते हुए गलती कर बैठे। हुआ यूं कि जब भाईजान को आरती करने का मौका मिला, तो उन्होंने थाली को गलत दिशा में घुमाना शुरू कर दिया।

बहन अर्पिता ने तुरंत टोका

जैसे ही बहन अर्पिता की नजर इस गलती पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इशारे से सलमान को सचेत किया। भाईजान भी बहन का इशारा समझते ही तुरंत सतर्क हो गए और अपनी गलती सुधार ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही पलों में सलमान ने आरती की दिशा बदलकर उसे सही तरीके से पूरा किया। भाई-बहन की इस प्यारी बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए, हालांकि कुछ लोगों ने इसे लेकर सलमान को ट्रोल भी किया और इसे दिखावा करार दिया। बहरहाल, सलमान के घर बप्पा का स्वागत करने की यह परंपरा सालों पुरानी है, जिसे परिवार हर साल पूरे उत्साह से निभाता है।

शाहरुख खान के घर भी होती है बप्पा की धूम

गणपति उत्सव की रौनक सिर्फ सलमान के घर तक सीमित नहीं है, बल्कि किंग खान शाहरुख खान के घर भी बप्पा की खास धूम देखने को मिलती है। 15 सितंबर को हुए एक Ask SRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से उनके घर गणपति उत्सव मनाए जाने के तरीके के बारे में सवाल पूछा। इसके जवाब में शाहरुख ने बताया कि उनकी पत्नी गौरी पूजा और आरती की पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं, जबकि बच्चे सभी करीबी लोगों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं, बातचीत करते हैं और साथ में अच्छा खाना खाते हैं। शाहरुख ने यह भी बताया कि उनके घर पर एक दिन के लिए ही बप्पा को विराजमान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here