तलाक नहीं, शादी बचाने कोर्ट पहुंची थीं सुनीता? गोविंदा संग 39 साल का रिश्ता बरकरार

0
5
Sunita Ahuja Govinda Relationship latest news
Pinterest

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है. बता दें, हाल ही में सुनीता को बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट में देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर नए सवाल उठने लगे है. हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के बयान ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है. 

शशि सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए दायर की गई याचिका वापस ले ली है. उनके मुताबिक, तलाक की अर्जी पहले दाखिल की गई थी, लेकिन उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. अब सुनीता ने आधिकारिक तौर पर केस वापस लेने का फैसला किया है. 

मैनेजर ने क्या कहा 

सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद जब उनसे वहां आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बर्थडे मनाने आई थीं. वहीं उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. इसी बीच शशि सिन्हा ने फैंस से चिंता न करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सुनीता ने केस वापस ले लिया है और यह किसी परेशानी की नहीं, बल्कि खुशी की बात है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अब दोनों के बीच चीजें बेहतर हो सकती हैं. 

रिश्ते को लेकर पहले मचा था बवाल

पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. बात दें, सुनीता आहूजा ने सार्वजनिक तौर पर अभिनेता पर बेवफाई और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे, जहां उन्होंने गोविंदा की कुछ को-स्टार्स के साथ उनके कथित रिश्तों पर भी सवाल उठाए थे. वहीं इसके बाद गोविंदा ने एक वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. दोनों के बीच चल रही बयानबाजी के कारण उनका निजी विवाद सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया था. मैनेजर शशि सिन्हा ने भी माना कि इस पूरे विवाद के चलते परिवार को लेकर कई तरह की बातें की गई. 

कब दायर की गई थी याचिका 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की याचिका दाखिल की थी. इसमें कथित तौर पर बेवफाई, क्रूरता और अलग रहने जैसे आधारों का उल्लेख था. अब मैनेजर के अनुसार, यह याचिका वापस ली जा चुकी है. बता दें, गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हैं. फिलहाल तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बाद फैंस को राहत मिली है, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा जारी है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here