शालीमार बाग में विकास की नई इबारत, मुख्यमंत्री ने जनता को दी सुविधाओं की सौगात

0
5

मथुरा: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया      

इस दौरान जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आजादी के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल महापुरुष के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी दिन है। आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here