पहले बैरिकेड पर चढ़े फिर आकाशवाणी परिसर पहुंचे राहुल-प्रियंका, पेड़ की छांव में धरने पर बैठे

0
6

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आंदोलन उस वक्त फिल्मी दृश्य जैसा नजर आया जब राहुल प्रदर्शन स्थल पर लगे बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां से आगे बढ़ते हुए आकाशवाणी भवन के परिसर में पहुंच गए।

आकाशवाणी भवन के भीतर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने वहां एक पेड़ के नीचे चबूतरा पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। अचानक बदले इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हलचल बढ़ गई। कुछ देर पहले तक जो विरोध प्रदर्शन सड़क और बैरिकेडिंग के आसपास नजर आ रहा था, वह देखते ही देखते आकाशवाणी परिसर के भीतर पहुंच गया।

बैरिकेड बना आंदोलन का पहला पड़ाव

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले बैरिकेड के पास पहुंचे। इसके बाद राहुल बैरिकेडिंग पर चढ़े, उनके साथ मौजूद समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे जवानों के लिए भी अचानक बदली स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई।

पेड़ की छांव में बैठकर जताया विरोध

आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंचने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किसी मंच या विशेष स्थान के बजाय पेड़ की छांव में बने चबूतरे को ही धरने का स्थान बना लिया। दोनों नेताओं ने वहीं बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे घटनाक्रम ने प्रदर्शन को एक अलग ही दृश्य दे दिया पहले बैरिकेडिंग, फिर उसे पार करने की कोशिश और आखिर में परिसर के भीतर पेड़ की छांव में धरना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here