शक्ति नाटक क्लब द्वारा आयोजित दशहरा पर्व पर 60 फुट के रावण का होगा दहन, प्रमोद बंसल होंगे मुख्य अतिथि

0
5

हरियाणा: हर वर्ष की तरह इस बार भी शक्ति नाटक क्लब द्वारा दशहरा पर्व का कार्यक्रम किया जाएगा शक्ति नाटक क्लब के प्रधान राजेश सेतिया , कोषाध्यक्ष अंशुल बत्रा ने क्लब की टीम के साथ सीनियर मॉडल संस्कृति बॉयज स्कूल मैन बाजार के ग्राउंड का निरक्षण करने के दौरान बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के दिन शाम 4:00 से बॉयज स्कूल में दशहरा पर्व का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। व सूर्य अस्त से पहले रावण का दहन किया जाएगा उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। व इस बार  जिले का सबसे बड़ा करीब 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बंसल मुख्य अतिथि के तहत शिरकत करेंगे तथा गणमान्य अतिथियों के तहत शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहेगे इस दौरान दशहरा ग्राउंड में प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस हैरी व अन्य गायक आए हुए लोगों का मनोरंजन भी करेंगे।

रामलीला झांकियों का रवाना होना

शक्ति नाटक क्लब के प्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार को दशहरा पर्व पर सुबह 10:00 रामलीला ग्राउंड से रामलीला पर्व की झांकियां रवाना होगी। जो शहर के टोहाना रोड से होकर फतेहाबाद रोड , बुढलाडा रोड ,मैन बाजार से होकर दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी उन्होंने बताया की झांकियां के दौरान सागर आर्ट ग्रुप दिल्ली द्वारा भगवान हनुमान,अघोरी व भोलेनाथ की झांकियां व नाटक भी दिखाएंगे इस अवसर पर दिनेश कक्कड़,रमेश जताना, , अनिल रूखाया ,करनैल सिंह ,प्रिंस  कालू तनेजा, विपुल मिढा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Reported By; Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here