एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

0
5

रतिया: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अवैध निर्माण की शिकायत पर जांच के निर्देश

समाधान शिविर में रतिया शहर में कथित अवैध निर्माण से संबंधित शिकायत भी सामने आई। इस पर एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच-पड़ताल कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और नियमित निगरानी के आदेश

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड रखा जाए तथा उसकी प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनें और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सभी विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाएं।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here