रतिया: निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर, रतिया में रविवार को मेरा साँवरिया परिवार की ओर से करवाई गई भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने खूब भक्ति का आनंद लिया। बरवाला से आए भजन गायक श्री परषोतम जी शास्त्री के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
मंदिर निर्माण में श्याम प्रेमियों का सहयोग सबसे बड़ी ताकत
इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राज कुमार सिंगला (राजू करंडी) ने कहा कि रतिया के श्याम प्रेमियों का जो प्यार और सहयोग मंदिर निर्माण में मिल रहा है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही मंदिर भव्य रूप में श्रद्धालुओं के सामने होगा।
आयोजन की सफलता पर मेरा साँवरिया परिवार का आभार
प्रधान राज कुमार सिंगला ने कहा कि मेरा साँवरिया परिवार के सभी सदस्यों ने दिन-रात मेहनत करके इस आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि आगे भी इसी तरह भव्य आयोजन होते रहेंगे।
बाबा के भव्य श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भजन संध्या में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर भजनों और जयकारों से गूंजता रहा।
Reported By: Rimpi Jindal












