वृंदावन: पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से सौभरि वन में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सहभागिता करते हुए चंदन के पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान सौभरि वन में कुल 76,875 पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया
पौधरोपण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने और वन क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में पहल की गई।
भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर
इस अवसर पर पौधरोपण के महत्व पर जोर देते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। पौधों के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के प्रयासों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Reported By: Prem Kaushik












