Instagram से YouTube तक बिना पैसे बढ़ाएं Views, इन स्मार्ट टिप्स से मिलेगा ऑर्गेनिक रीच का फायदा

0
12
Boost video views on Instagram or YouTube know tips
Gemini

नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है. बता दें, Instagram, YouTube और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म लोगों के लिए काम, बिजनेस और अपनी पहचान बनाने का माध्यम भी बन चुके हैं. यहीं वजह है कि अच्छी रणनीति के साथ तैयार किया गया कंटेंट बिना किसी पेड प्रमोशन के भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकता है. हालांकि इसके लिए कंटेंट की क्वालिटी के साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. 

ट्रेंडिंग विषयों पर बनाएं कंटेंट

ऑर्गेनिक रीच बढ़ाने के लिए सबसे पहले ऐसे विषय चुनें, जिनमें उस समय लोगों की दिलचस्पी हो. त्योहार, वायरल घटनाएं, नए ट्रेंड और रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े विषय अच्छे विकल्प हो सकते हैं. हालांकि सिर्फ ट्रेंड को कॉपी करने के बजाय उसमें अपनी उपयोगी जानकारी या अलग नजरिया शामिल करना जरूरी है. 

वीडियो की शुरुआत हो दमदार

वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड दर्शकों का ध्यान बनाए रखने में अहम होते हैं. इसलिए शुरुआत में ऐसा सवाल, तथ्य या जानकारी दें, जो लोगों को वीडियो आगे देखने के लिए उत्सुक करे. अगर शुरुआत कमजोर रही तो यूजर बिना पूरा वीडियो देखे आगे बढ़ सकता है. 

कंटेंट में दें कुछ काम की जानकारी

इसके अलावा सिर्फ आकर्षक वीडियो बनाना काफी नहीं है. कंटेंट में दर्शकों के लिए कोई जानकारी, समाधान या मनोरंजन जरूर होना चाहिए। आसान टिप्स, उपयोगी जानकारी, किसी समस्या का हल या इंटरेस्टिंग फैक्ट्स लोगों को कंटेंट से जोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं इससे उपयोगी कंटेंट के शेयर होने की संभावना भी बढ़ती है. 

सही समय पर करें पोस्ट

पोस्ट करने का समय भी सोशल मीडिया पर पहुंच को प्रभावित कर सकता है. क्रिएटर्स अपने अकाउंट के Insights देखकर यह पता कर सकते हैं कि उनके फॉलोअर्स किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसी आधार पर पोस्टिंग का समय तय करना बेहतर हो सकता है. 

एक जैसा कंटेंट डालने से बचें

इसके अलावा लगातार एक ही फॉर्मेट की पोस्ट करने से दर्शकों की रुचि कम हो सकती है. इसलिए सवाल-जवाब, जानकारी, टिप्स और समस्या के समाधान जैसे अलग-अलग फॉर्मेट आजमाएं. पोस्ट के कवर और कैप्शन को भी आकर्षक रखें, क्योंकि यही यूजर का शुरुआती ध्यान खींचते हैं. हालांकि हर पोस्ट का वायरल होना जरूरी नहीं है. कई बार अच्छी पोस्ट को शुरुआत में कम प्रतिक्रिया मिलती है और बाद में उसकी पहुंच बढ़ जाती है. इसलिए लगातार कंटेंट बनाते रहें और अपने Insights से यह समझें कि किस तरह की पोस्ट पर दर्शकों की बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here