रियाद पर हूती हमलों से भड़का तनाव, भारत ने जताई नाराजगी, ट्रंप ने दी पलटवार की चेतावनी

0
5

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हूती हमलों ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। इस हमले में 12 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिसके बाद भारत, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान समेत कई देशों ने इसकी कड़ी निंदा की है।भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में रियाद में लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। इन हमलों में कीमती जानें गई हैं, कई लोग घायल हुए हैं और भारी नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और तुरंत रोके जाने चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की सरकार और जनता के साथ एकजुटता भी जताई।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनाया सख्त रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब की जवाबी कार्रवाई में शामिल होने पर विचार कर रहा है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि मारे गए लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी है और अमेरिका इस मुश्किल घड़ी में सऊदी के साथ खड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि नागरिकों और एयरपोर्ट जैसे बुनियादी ढांचे पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। यमन में UN के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि इससे शांति के प्रयासों को झटका लगेगा।

कनाडा-कतर और पाकिस्तान ने भी की निंदा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हमले को वीभत्स करार देते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं है। कतर ने इसे सऊदी की संप्रभुता पर हमला बताया और कहा कि सऊदी की सुरक्षा पूरे GCC की सुरक्षा से जुड़ी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी निंदा की और मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का हवाला देते हुए सऊदी की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। फिलिस्तीन और मिस्र ने भी सऊदी के प्रति संवेदना और समर्थन जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here