फर्श पर बुरी तरह चिपका रंगोली की स्टिकर? बिना स्क्रैच डाले हटाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान तरीके

0
5

नई दिल्लीः दिवाली पर घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खरीदते हैं। कोई दरवाजे पर तोरण लगाता है, तो कोई लाइट्स और फूलों से घर सजाता है। इस दौरान रंगोली भी सजावट का अहम हिस्सा होती है। जिन लोगों के पास रंगोली बनाने का समय नहीं होता, वे बाजार से रंगोली के स्टिकर खरीदकर फर्श पर लगा लेते हैं। इन्हें लगाना जितना आसान होता है, हटाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। कई बार स्टिकर का गोंद फर्श पर इस तरह चिपक जाता है कि उसे निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जल्दबाजी में अगर आप स्टिकर को किसी नुकीली चीज से खुरचने लगते हैं, तो मार्बल और टाइल्स पर खरोंच भी आ सकती है। ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर स्टिकर हटाने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

गर्म पानी और साबुन से करें सफाई

स्टिकर हटाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी और साबुन का तरीका आजमा कर देखें। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा साबुन या डिशवॉश लिक्विड मिला दें। अब इस पानी को स्टिकर वाली जगह पर डालें या कपड़े से लगाएं।  और इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। इससे गोंद नरम हो जाता है। इसके बाद मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे स्टिकर निकालें। और फिर एक साफ कपड़े से उस जगह को साफ कर दे, और ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो।

 विनेगर से ढीला करें स्टिकर का गोंद

अगर स्टिकर आसानी से नहीं निकल रहा है, तो विनेगर की भी मदद ले सकते हैं। एक साफ कपड़े को सफेद विनेगर में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अब इसे स्टिकर के ऊपर कुछ मिनट के लिए रख दें। इससे गोंद ढीला करने में मदद मिल है। इसके बाद कपड़े से स्टिकर को धीरे-धीरे हटाएं। लेकिन, मार्बल पर विनेगर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसकी वजह से पत्थर की चमक खराब हो सकती है।

रबिंग अल्कोहल से हटाएं जिद्दी स्टिकर

कई बार स्टिकर का गोंद इतना मजबूत होता है कि साबुन और पानी से भी नहीं निकलता। ऐसी स्थिति में रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी मात्रा में रबिंग अल्कोहल कपड़े पर लगाएं और फिर उसे स्टिकर के किनारे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद उसे धीरे-धीरे निकालने की कोशिश करें। और फिर देखें की स्टिकर हट गया है। और उसे  इस्तेमाल करने से पहले फर्श के किसी छोटे हिस्से पर इसकी जांच जरूर कर लें।

हेयर ड्रायर से ढीला होगा गोंद

अगर स्टिकर काफी समय से फर्श पर लगा है, तो हेयर ड्रायर की गर्म हवा भी काम आ सकती है। ड्रायर को कम या मध्यम हीट पर चलाएं और स्टिकर से थोड़ी दूरी रखकर गर्म हवा दें। कुछ देर बाद गोंद नरम हो जाएगा। इसके बाद स्टिकर को उसके एक किनारे से धीरे-धीरे उठाकर निकालें। और बाद फिर उसे अच्छे से कपड़े से साफ कर दे। और ध्यान रखें की ड्रायर को एक ही जगह बहुत देर तक न रखें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

स्टिकर हटाते समय चाकू, ब्लेड या किसी मेटल की चीज का इस्तेमाल न करें। इससे फर्श पर निशान पड़ सकते हैं। तेज केमिकल से भी बचें, क्योंकि हर क्लीनर हर तरह के मार्बल और टाइल्स के लिए सही नहीं होता। किसी भी नए तरीके को आजमाने से पहले फर्श के छोटे हिस्से पर जांच कर लें। थोड़ी सावधानी रखेंगे, तो स्टिकर हटाते समय फर्श को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here