असम CM हिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी

0
6

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर अपनी तेज राजनीतिक बातों और सख्त फैसलों के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक छोटा सा वीडियो बिल्कुल अलग वजह से सोशल मीडिया पर छा गया है। भीड़ के बीच आम लोगों से बात करते हुए एक शख्स ने उनसे सीधा iPhone मांग लिया। इस दौरान सीएम का रिएक्शन ऐसा था कि थोड़ी ही देर में सोशल मिडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

कहां हुई घटना? 

यह मुलाकात सिलचर में हुई। मुख्यमंत्री वहां सिलचर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के प्रचार के दौरान लोगों से घुलमिल रहे थे। वे भीड़ में घूम-घूमकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति आगे बढ़ा और बिना किसी हिचकिचात के सीधा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बोला की, “सर, मुझे iPhone चाहिए।”  बिना डरे सीधा उसने अपनी ये डिमांड  मुख्यमंत्री के सामने रख दी। आसपास खड़े लोग भी थोड़ी देर के लिए चुप हो गए। मांग इतनी सीधी और अनोखी थी कि मुख्यमंत्री खुद कुछ पल के लिए हैरान नजर आए।

सीएम ने क्या जवाब दिया

हिमंता बिस्वा सरमा ने हंसते हुए पूछा, “iPhone? पुराना चाहिए या नया?” जिसके बाद बातचीत और मजेदार हो गई, लोग भी इस व्यक्ति की डिमांड सुनकर  हंसने लगे। इसके बाद सरमा ने मजाकिया अंदाज में हाथ उठाया, जैसे हल्के से थप्पड़ लगाने वाले हों। फिर मुस्कुराते हुए बोले, “ठीक है, हम तुम्हें iPhone दिला देंगे। तुम्हें मिल जाएगा।” इतना कहकर वे आगे बढ़ गए और बाकी लोगों से बात करने लगे।

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और कैप्शन है “Very clear priorities.” यानी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं। यह छोटा सा कैप्शन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो अपलोड होते ही कमेंट्स की लाइन लग गई । कई यूजर्स उस शख्स के आत्मविश्वास पर हंस रहे हैं तो किए उसे सरहा रहे की क्या कंफिडेन्स है कि मुख्यमंत्री के सामने जाकर इतनी महंगी चीज सीधे मांग ली और व्ही कुछ ने बोले की भाई मांगने की हिम्मत कैसे हो गई। कुछ ने लिखा, “भाई ने सही टाइमिंग पकड़ी हैं।”

दूसरी तरफ लोग सीएम के हल्के-फुल्के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। कई कमेंट्स में यही सवाल बार-बार आ रहा है कि आखिर उस व्यक्ति को वाकई iPhone मिला या नहीं। कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि अब असम में iPhone मांगने का नया ट्रेंड शुरू हो सकता है।

क्यों चर्चा में है यह वीडियो

राजनीति की गंभीर बहसों और बयानबाजी के बीच ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं लोगों को राहत देती हैं। यह वीडियो इसलिए भी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसमें आम आदमी की सादगी और मुख्यमंत्री की सहज प्रतिक्रिया दोनों दिख रही हैं। न कोई बड़ा राजनीतिक मुद्दा, न कोई विवाद बस एक मजेदार पल जो लोगों को मुस्कान दे रहा है। अभी तक यह साफ नहीं है कि उस शख्स को वाकई iPhone मिला या नहीं। लेकिन वीडियो ने पहले ही अपना काम कर दिया है। लोग अब इस छोटे से पल को याद करके मुस्कुरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here