असम में विधानसभा चुनाव की तैयारी की तैज हो गई है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्य पहुंचे हैं. सबसे पहले पहुंचते ही उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया. जहां उन्होंने काम करने वाली महिलाओं के साथ बातचीत की और फोटो खिंचवाई.
असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है. उससे पहले एक बार पीएम मोदी जनता के बीच पहुंचे हैं. उन्होंने कहा चाय को आसम की आत्मा बताया है. उन्होंने कहा कि असम की चाय वर्ल्ड फेमस हो चुकी है. उन्होंने कहा कि चाय की बागान में काम करने वाली महिलाओं से आज हुई. यह एक बेहद ही यादगार अनुभव था.
पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल
पीएम मोदी आज पूरे दिन असम के अलग-अलग इलाकों में रैली और जनसभाएं करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले धेमाजी जिले के गोगामुख में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे बिश्वनाथ जिले के बेहाली पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे जनसभा में लोगों को संबोधित करने वाले हैं.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पहली रैली में पीएम मोदी राज्य के मंत्री रानोज पेगु और नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे, जो धेमाजी और ढाकुआखाना विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी रैली में वे पूर्व मंत्री और पार्टी उम्मीदवार पल्लव लोचन दास के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे. दोनों रैलियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहने की संभावना है.
बीजेपी ने जारी की घोषणापत्र
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया. इसमें 31 प्रमुख वादे शामिल हैं, घोषणापत्र में मूल निवासियों की जमीन, विरासत और गरिमा की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया है. भाजपा ने वादा किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो 5 लाख करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा निवेश किया जाएगा.
साथ ही बांग्लादेशी मियाओं से कब्जाई गई जमीनों को वापस लेने, समान नागरिक संहिता लागू करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने जैसे वादे किए गए हैं. भाजपा ने सत्रों, नामघरों, देवालयों और पूजा स्थलों पर कब्जाई गई जमीनों को खाली करवाने का भी वादा किया है. इस हफ्ते की शुरुआत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर राज्य में UCC लागू कर दिया जाएगा.
















