समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

0
5

हरियाणा: नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतिया स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित करें।

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही न बरतने के निर्देश

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत करवाएं। आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर में नियमित रूप से उपस्थित रहें और नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Reportred by- Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here