T20 World Cup: दूसरे मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका! अभिषेक OUT संजू IN बुमराह की एंट्री पक्की?

0
9

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की सेना को अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है. बता दें यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय  टीम बुधवार को तैयारी कर रही थी. इसी दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं.

टीम इंडिया पहले से ही चोट की समस्या से जूझ रही है. अब ईशान का चोटिल होना भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है. वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले से ही पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. तो ऐसे में दोनो खिलाड़ी नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कप्तान सूर्या को टीम की प्लेइंग इलेवन मे कई बदलाव करने पड़ सकते हैं.

अभिषेक हो सकते हैं आउट 

आज शाम सात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया आमने सामने होंगे. लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लग सकता है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के दोनो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. 

ऐसा इसलिए क्योंकि अभिषेक पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें पेट संबंधि बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तो फिलहाल उनकी फिटनेस पर संशय बना हुआ है. इसके अलावा बांए हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन भी बुधवार के प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह की तेज यॉर्कर से चोटिल हो गए. जिसके बाद सबकी नजरें अब ईशान किशन की फिटनेस पर टिकी हुई हैं. 

संजू की हो सकती है एंट्री

अब सवाल यह उठता है कि अगर अभिषेक बाहर जाते हैं तो उनकी  जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग में जगह मिलेगी. तो उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अभिषेक इस मैच का हिस्सा नहीं होते हैं तो कप्तान संजू सैमसन की वापसी करवा सकते हैं. संजू ईशान के साथ इस मैच की पारी की शुरुआत कर सकते हैं. 

बुमराह की फिटनेस पर बड़ी अपडेट

हालांकि इस मैच से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और नामीबिया के खिलाफ अगले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं. 

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण है. तिलक वर्मा ने भी पुष्टि की कि बुमराह की हालत में सुधार हो रहा है. 

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here