आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

0
10
Aaj Ka Rashifal

हिंदू पंचांग के मुताबिक आज मेष संक्रांति का पावन पर्व है. इस दिन सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. इस दिन को सौर नववर्ष की शुरुआत के रुप में देखा जाता है, जिसे वैष्णव संप्रदाय में विशु, तमिल समुदाय में पुथांडु और बंगाली समुदाय में पोइला बोइसाख कहा जाता है. 

इस अवसर पर सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है. वर्तमान गोचर के अनुसार, शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह राशि में तथा बुध, शनि और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं. जिसका सीधा असर राशियों पर देखने के लिए मिल सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. चंद्रमा के एकादश भाव में होने से आय और लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. 

वृषभ 

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा दशम भाव में रहकर करियर को मजबूती प्रदान करेगा. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. 

मिथुन 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु अपनी राशि में होने से करियर में उन्नति के मजबूत योग हैं. व्यवसाय में नई डील मिल सका है या फिर रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है. 

कर्क 

कर्क राशि में चंद्रमा और राहु दशम भाव में होने से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. सूर्य और शुक्र कर्म भाव में मेहनत बढ़ाएंगे. 

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा सप्तम भाव में रिश्तों को मजबूत करेगा. सूर्य-शुक्र भाग्य भाव में किस्मत का साथ देंगे. व्यवसाय में सफलता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. 

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए मंगल और शनि सप्तम भाव में व्यवसाय को मजबूती देंगे. रुके कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी. नौकरी में काम का दबाव रहेगा लेकिन सफलता भी मिलेगी. 

तुला 

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में छात्रों के लिए शुभ है. गुरु नवम भाव में भाग्य मजबूत करेगा. प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा, यात्रा के योग हैं. 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि में चंद्रमा चतुर्थ भाव घर-परिवार में सुख देगा. व्यवसाय में लाभ और नई योजनाएं सफल होंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मित्र सहयोग करेंगे.

धनु

धनु राशि वालों को चंद्रमा तृतीय भाव से साहस और ऊर्जा मिलेगी. व्यवसाय सुधरेगा, धार्मिक यात्रा संभव. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

मकर 

मकर राशि में सूर्य चतुर्थ भाव पारिवारिक मामलों को सक्रिय करेगा. चंद्रमा द्वितीय भाव आर्थिक लाभ देगा. नए आय स्रोत बन सकते हैं.

कुंभ 

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा अपनी राशि में मन को अस्थिर कर सकता है, लेकिन गुरु पंचम भाव छात्रों के लिए शुभ है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

मीन

मीन राशि वालों के लिए सूर्य द्वितीय भाव आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा. गुरु चतुर्थ भाव पारिवारिक सुख देगा. व्यवसाय में सफलता और सहयोगियों का साथ मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here