GTA 6 के लिए CEO ने किया बड़ा ऐलान, गेम खेलने के लिए पूरे ऑफिस को दे दी छुट्टी

0
1

नई दिल्ली: GTA 6 के लिए छुट्टी मांगने वाला मजाक CEO को भारी पड़ गया, जब वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए और उन्हें पूरे ऑफिस को छुट्टी देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑफिस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी अपने CEO रयान सर्हेंट के पास जाती है और पूछती है कि GTA 6 के लॉन्च वाले दिन छुट्टी के लिए कितने लाइक्स लाने होंगे। शुरू में CEO हंसते हुए कहते हैं "5 लाख लाइक्स ले आओ।" कर्मचारी थोड़ा कम करने को कहती है, तो CEO फाइनल करते हैं कि 4 लाख लाइक्स ले आओ, ऑफिस बंद कर दूंगा। कर्मचारी कहती है "इतने लाइक्स नहीं मिलेंगे।" लेकिन इंटरनेट ने सब उल्टा कर दिया।

एक दिन में ही टूट गया टारगेट

वीडियो पोस्ट होते ही धमाल मच गया। सिर्फ एक दिन के अंदर वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। इसे 2.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। लोगों ने जमकर कमेंट किए। कई लोगों ने लिखा "ऐसा बॉस सबको मिले।" वहीं कई लोगों ने कहा "हमारे बॉस को भी ये वीडियो दिखाओ।" टारगेट पूरा होते ही CEO को अपना वादा निभाना पड़ा। उन्होंने 18 नवंबर को सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा। 

इसमें उन्होंने लिखा "Grand Theft Auto Floating Holiday 2026।" यानी सभी को एक एक्स्ट्रा छुट्टी दी जा रही है। CEO ने कहा "13 साल के इंतजार के बाद GTA VI आया है, ये एक दिन की छुट्टी तो बनती है।" कर्मचारी इस छुट्टी को 31 दिसंबर 2026 से पहले कभी भी ले सकते हैं। रयान सर्हेंट अमेरिका के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वह Netflix के फेमस शो ‘Owning Manhattan’ में भी नजर आ चुके हैं। उनकी कंपनी का नाम SERHANT. है। कंपनी ने कहा कि ये सब उनकी सोशल टीम की क्रिएटिविटी की वजह से हुआ है।

सिर्फ एक कंपनी की कहानी नहीं

GTA 6 के लिए छुट्टी देने का ट्रेंड सिर्फ एक कंपनी तक नहीं रहा। अमेरिका की VisionTell कंपनी के CEO ने 10,000 लाइक्स मांगे थे, वीडियो को 3.78 लाख लाइक्स मिले और 6 कर्मचारियों को शुक्रवार की छुट्टी मिल गई। इसी तरह UK की Anchor Offices कंपनी ने हर 10,000 लाइक्स पर 1 दिन की छुट्टी का ऑफर दिया था, जो 5 दिन तक था। Logitech ने भी अपने करीब 7,000 कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी दी। GTA 6 यानी Grand Theft Auto VI को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया गया। ये गेम PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए आया है। इससे पहले GTA 5 साल 2013 में आया था। यानी फैन्स को 13 साल इंतजार करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here