दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाहर पानी बेचने पहुंचा शख्स, 13 रुपये की बोतल 50 में बेची, 2 घंटे में कमाए इतने पैसे!

0
5

नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का हाल ही में दिल्ली में हुआ कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि एक शख्स की तगड़ी कमाई के लिए भी चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि उसने दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाहर पानी बेचकर सिर्फ 2 घंटे में हजारों रुपये कमा लिए।

भीड़ में पानी बेचने का तरीका 

वायरल वीडियो में शख्स बता रहा है कि वो कॉन्सर्ट में कोई दुकान लगाकर नहीं गया था। बल्कि बस पानी के पैकेट साथ ले गया और भीड़ में लोगों के बीच जाकर बेचना  शुरू कर दिया। कॉन्सर्ट में इतनी ज्यादा भीड़ थी और गर्मी की वजह से पानी की डिमांड इतनी थी कि उसे बेचने के लिए ज्यादा मेहनत ही नहीं करनी पड़ी।
लोग खुद ही उससे पानी मांगकर खरीद रहे थे। भीड़ इतनी थी कि उसे हिसाब भी नहीं लग रहा था कि कितनी पेमेंट कैश आई और कितनी ऑनलाइन।

कमाई का हिसाब 

शख्स के मुताबिक उसने जो 13 रुपये वाली पानी की बोतल आती है, उसे 50 रुपये में बेचा। उसका दावा है कि उसने 2 घंटे में 40 पैकेट बेच दिए। एक पैकेट में 12 बोतलें होती हैं, यानी कुल 480 बोतलें। अगर हिसाब लगाएं तो 480 बोतलें 50 रुपये के हिसाब से 24,000 रुपये की बिकीं। इन बोतलों को खरीदने की लागत करीब 6,240 रुपये थी, तो इस तरह उसे सिर्फ 2 घंटे में 17,760 रुपये का शुद्ध मुनाफा हो गया। बिना दुकान और बिना बड़े निवेश के हुई इस कमाई को देखकर लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं  

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने 50 रुपये रेट को ज्यादा नहीं बताया, क्योंकि कॉन्सर्ट जैसी जगह पर पानी की यही कीमत होती है। कई यूजर्स ने इस शख्स के बिजनेस माइंड की तारीफ की है और कहा कि भीड़ ही कमाई का सबसे बड़ा मौका है। वहीं कुछ लोग इसे स्मार्ट साइड हसल बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here