दादूपुर दोहरे हत्याकांड में पति को झूठा फंसाने का आरोप, CCTV फुटेज और कॉल डिटेल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पत्नी

0
2

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पति को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर के देवबंद निवासी पायल ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। 26 नवंबर को पायल एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति रविकान्त उर्फ अचिन त्यागी को निर्दोष बताते हुए जांच की मांग की।

CCTV फुटेज से पति के घर पर होने का दावा

पायल का कहना है कि 22 नवंबर को घटना वाले दिन उनके पति सुबह से रात तक घर पर ही मौजूद थे। इसके सबूत के तौर पर उनके पास घर के CCTV कैमरों की फुटेज और पेन ड्राइव में रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने पुलिस से पति की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कराने की भी मांग की है।

जिम्मी पर झूठा नाम लेने का आरोप

पायल ने आरोप लगाया कि जिम्मी ने उनके पति का झूठा नाम लिया है। उनका कहना है कि पिछले करीब चार वर्षों से उनका आना-जाना नहीं है और बीते दो से छह महीने के बीच कोई संपर्क या फोन पर बातचीत भी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैंसर के मरीज हैं और उनके पति व ससुर पिछले करीब ढाई महीने से मकान निर्माण के चलते चिनाई के काम में व्यस्त हैं।

फुटेज और कॉल डिटेल की जांच की मांग

पायल ने पुलिस से एक महीने की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here