मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने 100 KG वजन उठाकर मिनटों में कर दिए 20 रेप्स, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

0
5
Viral Video
Instagram (davaadorj.davaanyam)

नई दिल्ली: आमतौर पर राजनेताओं की छवि गंभीर बैठकों, लंबे भाषणों और औपचारिक पोशाकों तक ही सीमित मानी जाती है। लेकिन जब किसी देश का सर्वोच्च राष्ट्रध्यक्ष सूट-बूट में ही जिम की बेंच पर लेटकर भारी-भरकम वजन उठाने लगे, तो हैरान होना लाजिमी है। मंगोलिया के 58 वर्षीय राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख का एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इसमें वे अपने फॉर्मल कपड़ों में ही 100 किलोग्राम का बारबेल उठाकर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 20 बेंच प्रेस मारते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो

राष्ट्रपति खुरेलसुख ने इस शक्ति-प्रदर्शन का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। मंगोलियाई भाषा में लिखे कैप्शन में उन्होंने सेना की स्पेशल यूनिट के साथ अपनी इस ट्रेनिंग का जिक्र किया। 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पहुंचा, यह रातों-रात वायरल हो गया। 58 साल की उम्र में उनका यह फिटनेस लेवल देखकर पूरी दुनिया के लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हैं।

दिखा अनोखा अंदाज

यह वाकया मंगोलियाई सेना की 084वीं मिलिट्री यूनिट के दौरे के दौरान का है। जवानों और सैन्य अधिकारियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे राष्ट्रपति खुरेलसुख ने वहां बने जिम को देखकर अचानक अपना कोट उतारा और बिना किसी झिझक के सीधे वर्कआउट बेंच पर जा लेटे। उन्होंने देखते ही देखते 100 किलो का वजन उठाया और बिना रुके 20 रेप्स लगा दिए। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि इतने भारी वजन के साथ लगातार कसरत करने के बावजूद उनके चेहरे पर न तो कोई शिकन दिखी और न ही थकान। वर्कआउट खत्म करते ही वे उठे, जवानों से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए वापस अपना कोट पहनकर आगे बढ़ गए।

फौजी बैकग्राउंड, गिटार और हार्ले का शौक

वर्ष 2021 से मंगोलिया के राष्ट्रपति का पद संभाल रहे उखनागीन खुरेलसुख का बैकग्राउंड बेहद दिलचस्प और बहुआयामी रहा है। राजनीति के मैदान में कदम रखने से पहले वे मंगोलियन पीपल्स आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, वे लंबे समय से बॉडीबिल्डिंग और मार्शल आर्ट्स का नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। उनकी शख्सियत सिर्फ राजनीति और फिटनेस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे संगीत और रफ्तार के भी बड़े शौकीन हैं। वे ‘पॉल्स’ (Pals) नाम के एक प्रसिद्ध रॉक बैंड में गिटार बजाते हैं और मंगोलिया में हार्ले-डेविडसन फैन क्लब के संस्थापक भी हैं। सेना के अनुभव, रॉक म्यूजिक और इस धाकड़ फिटनेस के अनूठे संगम ने उन्हें एक साधारण राजनेता के बजाय एक अनूठी पर्सनालिटी बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here