दुबई में ट्रक चलाते-चलाते चमकी पंजाब के शख्स की किस्मत, रातोंरात जीत लिए 1.3 करोड़ रुपये

0
5

नई दिल्ली: कहते हैं जब किस्मत साथ दे तो एक पल में जिंदगी बदल जाती है। ऐसा ही कुछ दुबई में रह रहे पंजाब के कुलवंत सिंह के साथ हुआ। बता दें, पिछले 18 साल से दुबई में मेहनत कर रहे 53 वर्षीय कुलवंत ने लॉटरी में 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलवंत ने यह इनाम अकेले नहीं जीता। उन्होंने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ का टिकट खरीदा था। कुलवंत जेबेल अली में अपने परिवार के साथ रहते हैं और पिछले दो साल से हर महीने दोस्तों के साथ मिलकर बिग टिकट खरीद रहे थे। लेकिन इस बार उनकी किस्मत चमक गई।

ऑनलाइन वीडियो से मिली थी जानकारी

कुलवंत को कई साल पहले एक ऑनलाइन वीडियो से बिग टिकट के बारे में पता चला था। दो साल पहले उन्होंने ग्रुप बनाकर टिकट खरीदना शुरू किया। लेकिन एक दिन अचानक लेटेस्ट ड्रॉ में उनका ही टिकट निकल आया और वह जीत गए। कुलवंत ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका टिकट इतना बड़ा इनाम दिलाएगा। उन्होंने बताया कि जीत की खबर सुनकर वह बेहद खुश हो गए। इनामी रकम 6 दोस्तों में बंटेगी और कुलवंत अपने हिस्से को परिवार और घर पर खर्च करना चाहते हैं। इतनी बड़ी जीत के बाद भी वह टिकट खरीदना जारी रखेंगे।

बेटे के जन्मदिन ने बदली इंजीनियर की किस्मत

वहीं इसी ड्रॉ में केरल के 30 वर्षीय मुहम्मद इजास सी. की भी किस्मत चमकी। पिछले 7 साल से अजमान में रह रहे इजास ने 1 लाख दिरहम यानी करीब 26 लाख रुपये जीते। उन्होंने 6 महीने पहले इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बिग टिकट के बारे में जाना था। वह 10 लोगों के ग्रुप के साथ टिकट खरीदते हैं। खास बात यह है कि इजास ने इस बार अपने बेटे की जन्मतिथि वाला नंबर चुना था और वही नंबर लकी साबित हुआ। वह इनाम की रकम अपने बेटे पर खर्च करना चाहते हैं।

तीन और भारतीयों की भी चमकी किस्मत

इतना ही नहीं इस ड्रॉ में कुल 5 भारतीय प्रवासियों ने 19.5 लाख दिरहम यानी करीब 5 करोड़ रुपये के कंसोलेशन प्राइज जीते हैं। इनमें भारतीय प्रवासी सेटन कुमार चौहान ने भी 1 लाख दिरहम जीते, जबकि ओमान में 10 साल से रह रहे केरल के 54 वर्षीय अजीत कुमार वन्नारथ ने 2.5 लाख दिरहम यानी करीब 65 लाख रुपये जीते। अजीत भी 10 लोगों के ग्रुप के साथ पिछले 10 साल से टिकट खरीद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here