बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंदा, नाती-पिता और बाबा की मौत

0
5

मथुरा: मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार हाईवे से उतरकर खेत में जा घुसी। वहां देवताओं का थान बनवा रहे तीन लोगों को कार ने रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत से गांव में मातम छा गया।

देवताओं के थान पर काम करते समय टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों लोग खेत में देवताओं का थान बनवाने के काम में जुटे थे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा पहुंची। कार ने वहां काम कर रहे तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों में कोहराम और चालक फरार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

पुलिस जांच और शोक का माहौल

सूचना पर राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here