ताइवानी स्टार चेंग चांग फैन की इंडियन कनेक्शन स्टोरी वायरल, होटल में हुई मुलाकात से शुरू हुई चर्चा

0
10
Cheng Chang Fan, Taiwanese actor, Indian woman
Instagram/@chengchangfan

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों ताइवानी एक्टर और मॉडल चेंग चांग फैन का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल क्लिप में वह एक भारतीय महिला को गले लगाते और उसके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

कब शुरू हुई थी चेंग चांग की 

दरअसल, चेंग चांग फैन की भारत से जुड़ी कहानी करीब एक साल पहले शुरू हुई थी. 2025 में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक होटल स्टाफ सदस्य पारंपरिक आरती और तिलक के साथ उनका स्वागत करती दिखाई दी थी. इस दौरान चेंग उन्हें काफी अपनेपन के साथ से देखते नजर आए थे. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दोनों की बॉन्डिंग पर ध्यान दिया और उनके बीच रोमांस की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. 

एक साल बाद फिर साथ दिखे चेंग

अब करीब एक साल बाद चेंग चांग ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नया वीडियो शेयर किया है. हालांकि, यह क्लिप अब उनके अकाउंट पर नजर नहीं आ रही है. वीडियो में वह एक भारतीय महिला से मिलते और उसे गले लगाते दिखाई दिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह वही होटल स्टाफ सदस्य हैं, जिनसे उनकी पहली मुलाकात हुई थी.

चेंग ने वीडियो के साथ ऐसा कैप्शन लिखा, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई. इसके बाद उन्होंने एक भारतीय महिला के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और भारतीय महिलाओं की जमकर तारीफ की. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत में उन्हें एक ऐसा अपनापन महसूस किया है, जिसने उन्हें यहां के लोगों से जुड़ाव का एहसास कराया. उन्होंने होटल में हुई अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया और भारत के प्रति आभार जताया. 

कौन हैं चेंग चांग फैन?

चेंग चांग फैन ताइवान के अभिनेता और मॉडल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ताइपे से हैं और उन्होंने लंदन स्थित University of the Arts से पढ़ाई की है. वह ताइपे में एक फ्लोरिस्ट बिजनेस भी चलाते हैं. चेंग ने Dior, Hugo Boss और Burberry जैसे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है. उन्हें 2020 के ड्रामा ‘Craving You’ में अपने किरदार के लिए भी जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने 2022 में अपना सोलो सिंगल ‘Ain’t Nothing’ रिलीज किया था. फिलहाल चेंग और भारतीय महिला के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here