Grammy Awards की रेस में Dhurandhar 2 की एंट्री? 9 कैटेगरी में सबमिट किए गाने

0
5

मुंबई: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अभी तक साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली की लिस्ट में  टॉप पर बनी हुई है। वहीं आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कहानी के साथ-साथ इसके संगीत के लिए भी खूब प्यार मिला। अब फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसे ग्लोबल मंच पर ले जाने की तैयारी में हैं।

बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी पर नजर

खबर है कि फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर को दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड ग्रैमी के लिए भेजा गया है। टी-सीरीज और आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने बताया कि म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के कंपोज किए गानों को अलग-अलग कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया जा रहा है। इस कैंपेन का फोकस ‘फिर से’, ‘आरी-आरी’ और ‘जाइए सजना’ जैसे हिट ट्रैक्स पर है, जिन्हें दर्शकों ने दुनियाभर में पसंद किया है।

9 कैटेगरी में भेजा गया म्यूजिक

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक को कुल 9 कैटेगरी में भेजा गया है। शाश्वत सचदेव का नाम ‘विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक’ कैटेगरी में दिया गया है। वहीं, ‘फिर से’ गाने को ‘बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया’ के लिए सबमिट किया गया है। इसके अलावा ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’ को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ कैटेगरी में शामिल किया गया है, जबकि सुपरहिट सॉन्ग ‘आरी-आरी’ को ‘बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस’ कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है।

वोटिंग से होगा फैसला

हालांकि, यह सबमिशन सिर्फ पहला कदम है। इससे फिल्म को इंटरनेशनल पहचान तो मिलेगी, लेकिन ग्रैमी में नॉमिनेशन फिलहाल पक्का नहीं है। गानों को नॉमिनेट होने के लिए रिकॉर्डिंग एकेडमी के नियमों और वोटिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या ‘धुरंधर’ का म्यूजिक ग्रैमी तक पहुंच पाएगा। बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 7 फरवरी 2027 को होने वाला है और के गाने ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का हिस्सा बनते हैं  तो फिल्म को ग्लोबल लेवल  पर एक अलग पहचान मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here