दिल्ली के होटल में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने की महिला की हत्या, फिर खुद भी उठाया ये बड़ा कदम

0
9
Lover murders woman in delhi price hotel
X/ @IANSKhabar

नई दिल्ली: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यहां एक होटल के कमरे में 28 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने भी कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की हैं। हालांकि फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बुधवार शाम लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस में ठहरे थे। घटना के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, युवक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि महिला बिहार की रहने वाली थी। इसके साथ ही दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली महिला

पुलिस को गुरुवार सुबह होटल से सूचना मिली कि एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला कमरे में गंभीर रूप से घायल मिली और उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान भी देखे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की हालत को देखते हुए उसका इलाज शुरू किया गया। सामने आई शुरूआती जानकारी के अनुसार, युवक ने महिला पर कई बार चाकू से हमला करने के बाद खुद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। 

क्या है हत्या की वजह 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत की वजह से जुड़ी जानकारी असली जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। 

फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल के कमरे में घटना से पहले क्या हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, युवक के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जाएगी। साथ ही होटल से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here