UAE में करता था नौकरी, अचानक आया एक अजीब मैसेज और फिर मिली बोरे में कटी लाश; शारजाह मर्डर केस में बड़ा खुला

0
6
Karnataka Man Sharjah Murdered In UAE
Pinterest

नई दिल्ली: बेहतर जिंदगी की तलाश में सालों पहले खाड़ी देश पहुंचे कर्नाटक के एक शख्स की मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। जुलाई महीने में आई एक खबर ने बताया कि उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और शव के नौ टुकड़े कर दिए गए थे। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृतक की पत्नी और उनका नाबालिग बेटा आखिर कहां गायब हो गए। 

मृतक का नाम एल्विन प्रकाश कुंदर है, जो उडुपी जिले के कुंडापुर के रहने वाले थे। वे करीब 14 साल से यूएई के शारजाह एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे और अपनी पत्नी टीना कुंदर व बेटे के साथ वहीं रह रहे थे। टीना पेशे से स्कूल टीचर हैं और उडुपी के उद्यावर की रहने वाली हैं। परिवार के मुताबिक प्रकाश पिछले साल दिसंबर में आखिरी बार भारत आए थे, उसके बाद वापस शारजाह लौट गए थे।

एक अजीब मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता

प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि 20 जुलाई के आसपास जब उन्होंने भाई से संपर्क करने की कोशिश की तो कॉल का जवाब नहीं मिला, बल्कि एक टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें लिखा था कि वे ठीक हैं। यह बात परिवार को खटकी क्योंकि प्रकाश हमेशा वॉयस मैसेज भेजा करते थे। कुछ दिनों बाद दोबारा संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद अनिल ने शारजाह में रह रहे प्रकाश के एक दोस्त से मदद मांगी।

जांच में पता चला कि फ्लैट के वॉचमैन और कंपनी के एचआर विभाग ने शुरुआत में परिवार को बताया कि प्रकाश भारत लौट गए हैं, लेकिन पासपोर्ट रिकॉर्ड जांचने पर साफ हुआ कि वे शारजाह में ही मौजूद थे। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

कार में मिली लाश

तलाश के दौरान ओमान की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में प्रकाश का शव बरामद हुआ। भाई के मुताबिक शव को नौ हिस्सों में काटकर दो बैगों में भरा गया था। फिलहाल शारजाह पुलिस हत्या के मकसद और संदिग्धों को लेकर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

मामले में सबसे बड़ा रहस्य यही है कि प्रकाश की पत्नी और बेटा हत्या के बाद से लापता हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि वे भारत आ चुके हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि उन्हें दंपती के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। अनिल ने उडुपी एसपी से मिलकर मदद मांगी है और अब परिवार को शव भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here