ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव, चालान के साथ कटेगा लाइसेंस, जाने नया पॉइंट सिस्टम

0
5
Traffic Rules India
Pinterest

नई दिल्ली: भारत में ट्रैफिक नियमों को लेकर सरकार अब और सख्ती करने की तैयारी में है। अभी तक नियम तोड़ने पर ज्यादातर मामलों में चालान भरकर लोग बच जाते थे लेकिन आने वाले समय में ऐसा करना आसान नहीं होगा। सरकार एक नए पॉइंट सिस्टम पर काम कर रही है. इसके तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान के साथ ड्राइविंग लाइसेंस से भी कुछ नंबर कम किए जा सकते हैं।

कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

अगर कोई व्यक्ति तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता है, लाल बत्ती तोड़ता है या शराब पीकर ड्राइविंग करता है तो उस पर जुर्माना तो लगेगा ही, साथ में उसके लाइसेंस के नंबर भी कम हो जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति बार-बार नियम तोड़ता है और उसके नंबर तय सीमा से ज्यादा कम हो जाते हैं तो उसका लाइसेंस कुछ समय के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। अगर इन सब के बाद भी ड्राइवर बार-बार नियम तोड़ता रहता है. तो उसका लाइसेंस पूरी तरह रद्द किया जा सकता है और उस पर कार्रवाई भी हो सकती है।

वाहन पर भी हो सकता है असर

इसके साथ ही नियमों को बार-बार तोड़ने पर केवल ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं बल्कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर भी असर पड़ सकता है बिना लाइसेंस गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जेल तक जाने की नौबत आ सकती है।

अच्छे ड्राइवरों को मिल सकता है फायदा

इस योजना का मकसद सिर्फ लोगों पर जुर्माना लगाना नहीं है। सरकार सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने वालों को प्रोत्साहित भी करना चाहती है, जिन लोगों का ड्राइविंग रिकॉर्ड अच्छा रहेगा उन्हें आगे चलकर बीमा में छूट या कुछ दूसरे फायदे मिलने की संभावना है।

ड्राइविंग ट्रेनिंग पर भी जोर

सरकार ड्राइविंग सीखने और सही तरीके से वाहन चलाने पर भी ध्यान दे रही है। देशभर में करीब 1600 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है. कुल मिलाकर, सरकार का मकसद लोगों को डराना नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों का पालन करवाकर सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here