दिल्ली में तालिबानी दरिंदगी, चोरी के शक में युवक को किडनैप कर सोनीपत ले गए दबंग, पीट-पीटकर ले ली जान

0
6
Delhi Youth Beaten to Death Over Theft Suspicion
pinterest

नई दिल्ली: राजधानी में एक युवक के साथ मारपीट और हत्या का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कबाड़खाने से सामान चोरी करने के शक में कुछ लोगों ने युवक को अगवा किया और उसे सोनीपत ले जाकर बेरहमी से पीटा. इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया. हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चोरी के शक में युवक को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि युवक डंपिंग यार्ड या कबाड़खाने से सामान चोरी करता है. इसी संदेह के आधार पर उसे पकड़कर सोनीपत ले जाया गया. सामने आए वीडियो में युवक के हाथ-पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि उसे मुर्गा बनाकर लाठी-डंडों से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज भी की गई.

परिवार से मांगे 10 हजार रुपये

आरोपियों ने युवक के परिजनों को फोन कर उससे पैसे की मांग की. उसे छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये मांगे गए. कथित तौर पर परिवार को डराने के लिए मारपीट का वीडियो भी भेजा गया. परिजनों ने किसी तरह रकम जुटाई और सोनीपत पहुंचकर पैसे दिए.

रकम देने के बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बेहद खराब थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा

युवक की मौत के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस मारपीट के सामने आए वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को किस वजह से निशाना बनाया गया और वारदात में कौन-कौन शामिल था. मामले की जांच आगे जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here