Petrol Diesel Price: ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के पार, फिर भी स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

0
6
Petrol Diesel Price
Pinterest

नई दिल्ली: कच्चे तेल के दाम में हल्की गिरावट के बावजूद आज सुबह जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मई महीने के बाद से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में अभी भी ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार बना हुआ है। सुबह करीब 6:25 बजे ब्रेंट क्रूड 103.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

देश में सबसे महंगे पेट्रोल की बात करें तो आंध्र प्रदेश के चित्तूर में यह 118.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि यहां डीजल की कीमत 106.06 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दूसरी तरफ भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जहां डीजल का दाम सिर्फ 84.56 रुपये प्रति लीटर है। अगर बेंचमार्क शहर दिल्ली की बात करें, तो यहां पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल दिल्ली से 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।

आखिर क्यों होता है इतना बड़ा अंतर

पेट्रोल पंप पर मिलने वाला अंतिम रेट सिर्फ कच्चे तेल की कीमत से तय नहीं होता। इसमें स्थानीय टैक्स, वैट, एक्साइज ड्यूटी, रिफाइनिंग की लागत, परिवहन खर्च, वितरण और सरकारी सब्सिडी जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। यही वजह है कि एक ही इंटरनेशनल मार्केट से कच्चा तेल खरीदने के बावजूद अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी फर्क देखने को मिलता है।

LPG सिलेंडर के आज के रेट

बात करें एलपीजी सिलेंडर की, तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2747.50 रुपये का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2701 रुपये का है। दिल्ली के मुकाबले लेह में घरेलू सिलेंडर सबसे महंगा है, जहां यह 237 रुपये ज्यादा कीमत पर मिल रहा है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर में भी लेह सबसे आगे है और यहां दिल्ली से 638 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here