री-रिलीज पर फिर हिट हुई Avengers Endgame Encore, पहले दिन तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

0
5
Avengers Endgame Encore Re-release box office
Pinterest

नई दिल्ली: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। खास बात है कि इस बार भी इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को ‘एंडगेम एनकोर’ नाम से री-रिलीज किया गया है और पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।बता दें, 2019 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर को 7 साल बाद फिर से लाने की वजह है मार्वल का अगला बड़ा प्रोजेक्ट ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ बताया जा रहा है। 

मेकर्स ने इस री-रिलीज वर्जन में 4 मिनट का एक्सक्लूसिव फुटेज जोड़ा है, जिसमें आने वाले सबसे खतरनाक विलेन डॉ. डूम की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि फैंस थिएटर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।

शुक्रवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। सबसे ज्यादा कलेक्शन इसके इंग्लिश वर्जन से आया है। खास बात यह है कि भारत में फिल्म सिर्फ 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, फिर भी इसने री-रिलीज फिल्मों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली द एपिक’ के नाम था, जिसने री-रिलीज में 5 करोड़ रुपये कमाए थे। एंडगेम एनकोर ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।

थिएटर्स में चल रहे हाउसफुल शोज 

थिएटर्स में लगभग हाउसफुल शोज चल रहे हैं और बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसे देखने पहुंच रहे हैं। इससे साफ है कि भारत में ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। इसे देखने के बाद इतना तो कहा जा सकता है कि दिसंबर में जब डूम्सडे रिलीज होगी, तो बॉक्स ऑफिस पर सैलाब आना तय है। बता दें, इस फिल्म को जो और एंथनी रूसो ने डायरेक्ट किया है। इस बीच सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि आयरन मैन के रूप में फेमस रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब विलेन डॉ. डूम बनकर वापसी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या उनका जादू एक बार फिर चल पाता है या नहीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here