एसडीएम ने सरल केंद्र का किया निरीक्षण, नागरिकों को समय पर सेवाएं देने के दिए निर्देश

0
7

हरियाणा: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को रतिया स्थित सरल केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में नागरिकों को दी जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं, कार्यप्रणाली तथा लंबित आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से सेवाओं के लिए आने वाले नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरल केंद्र में आने वाले नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

साफ-सफाई और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के आदेश

उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही आमजन की शिकायतों और समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं तत्परता से करें, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here