अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

0
5

रतिया: अग्रवाल सभा रतिया के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मेन बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रों के साथ हवन-यज्ञ से कार्यक्रम शुरू हुआ। समाज के बुजुर्गों,महिलाओं और युवाओं ने यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति,समाज की एकता और शहर की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। हवन के बाद सभी अग्रवाल बंधु अग्रसेन चौक पर पहुंचे और महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

प्रधान प्रमोद बांसल ने दी प्रेरणा  

इस मौके पर प्रधान प्रमोद बांसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक रुपया और एक ईंट के सिद्धांत से सबको साथ लेकर चलने वाला समाज बनाया था। उनका त्याग और समानता का संदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करते रहना चाहिए। इस अवसर सोमनाथ गर्ग,उमाकांत सिंगला,गिरधारी लाल सिंगला,दिनेश गोयल,बाबू राम सिंगला,दुर्गा दास गोयल,मक्खन गोयल,रूप गर्ग,सुखविंद्र गोयल,हरिकेश मंगला,विनोद जैन, एडवोकेट विक्की गर्ग,राजेश मंगला,शीशनपाल मंगला,सुभाष सिंगला,सतपाल जिंदल,सुनील गोयल,डॉ.जनक राज,डॉ.नरेश गोयल,नीरज गोयल,अमन जैन,बजरंग दास गर्ग,राज कुमार मित्तल,विजय सोनू जिंदल,संजय मोदी सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here