बेंगलुरु में फ्लैट मिला तो खुश हुआ शख्स, फिर चाबी हाथ में आते ही मिला ‘खाली करो’ का फरमान!

0
6

नई दिल्ली: बेंगलुरु में घर ढूंढना किसी जंग से कम नहीं और एक युवक की कहानी इसका सबसे बड़ा सबूत बन गई है। निखिल शेओरान नाम के एक शख्स ने 25 सितंबर को अपने नए फ्लैट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, “जंग खत्म हो गई?” उन्हें लगा था कि महीनों की भागदौड़ के बाद आखिरकार उन्हें अपना ठिकाना मिल गया है। लेकिन यह खुशी सिर्फ कुछ दिन की ही थी।

बता दें, कुछ दिन बाद निखिल ने एक और पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि मकान मालिक से सारी बात पक्की होने, एडवांस देने और रेंट एग्रीमेंट साइन करने के बाद भी उन्हें घर खाली करने को कह दिया गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि वह अविवाहित हैं।

सोसाइटी अध्यक्ष का शेयर किया व्हाट्सएप चैट

निखिल ने सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ हुई अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। चैट की शुरुआत अध्यक्ष ने अपने परिचय से की “मैं वर्तमान अध्यक्ष हूं।” इसके बाद सीधे उन्होंने कहा, “कृपया अपने मालिक से बात करें और दूसरा फ्लैट ढूंढें।” निखिल ने समझाने की कोशिश की कि वह पैसा दे चुके हैं, एग्रीमेंट हो चुका है और मालिक से सब बात हो गई है।

लेकिन अध्यक्ष ने साफ कह दिया, “हमने एसोसिएशन को बता दिया है कि अविवाहित पुरुषों को अनुमति नहीं है। कृपया अपने मकान मालिक से जल्द से जल्द मकान खाली करने के लिए कहें।” निखिल ने इस पोस्ट के साथ मजाक में लिखा, “बेंगलुरु में कुछ मकान मालिक कुंवारे लोगों को घर देने से भी कतराते हैं। अगर उन्हें पता चल जाए कि आप सिंगल हैं, तो वे आपको घर देने से मना कर सकते हैं या अपना फैसला बदल सकते हैं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब तब इसे 4.8 लाख से ज्यादा बार देख चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में लोग ने अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहें है। कई यूजर्स ने लिखा कि महानगरों में बैचलर होना ही सबसे बड़ी अयोग्यता है। तो वहीं किसी ने कहा कि मकान मालिक ढूंढना मुश्किल है और घर मिल भी जाए तो सोसाइटी के अजीब नियम जीना मुश्किल कर देते हैं। यहीं वजह है कि निखिल की कहानी के बाद बेंगलुरु में घर ढूंढना किसी को लेकर एक बार फिर से शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here