रामलीला मंचन के तीसरे दिन भगवान श्रीराम ने किया ताड़का वध,जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

0
6

रतिया: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड,शक्ति नगर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन सोमवार रात्रि को ताड़का वध का अत्यंत मार्मिक व सजीव मंचन किया गया। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को उसके भय से मुक्त कराया,पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरोड़वंश महासभा रतिया के अध्यक्ष राजपाल ग्रोवर व अशोका ऑयल के स्वामी विपिन बांसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

वही गणमान्य अतिथियों के तहत प्रमुख शिक्षाविद राम गोपाल बलाना,पप्पू कटारिया सरदारे वाला,राकेश ललित,प्रदीप बंसल,नरेंद्र सेतिया पप्पू,विशन नारंग,सुमित मेहता,आदिश गोयल,रवि सेतिया तथा सब्जी मंडी एसोसिएशन रतिया के नरेश कक्कड़,संजय बत्रा,मनोज सरदाना,गुलशन ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम कीअध्यक्षता क्लब प्रधान राजेश सेतिया ने की।

रामलीला संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला 

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला है। शक्ति नाटक क्लब जिस निष्ठा से धार्मिक मूल्यों को जीवित रखे हुए है, वह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। तीसरे दिन के लीला मंचन में दर्शाया गया कि ताड़का एक शक्तिशाली राक्षसी थी,जो वन में आतंक फैलाती थी। उसके भय से ऋषि-मुनियों को तपस्या और यज्ञ संपन्न करने में कठिनाई होती थी। वह यज्ञ में बाधा डालती और वन में आने वालों को भयभीत करती थी। महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से उनके पुत्र श्रीराम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगते हैं।

श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को दिलाई आतंक से मुक्ति

 गुरु की आज्ञा से दोनों राजकुमार उनके साथ वन को प्रस्थान करते हैं,जहां प्रभु श्रीराम एक ही बाण से ताड़का का संहार करते हैं। इसके पश्चात उसके पुत्र मारीच-सुबाहु सेना सहित आक्रमण करते हैं,जिन्हें राम-लक्ष्मण परास्त कर देते हैं हालांकि मारीच युद्ध स्थल से भाग जाता है वही इसी दौरान मिथिला नरेश राजा जनक के दूत गुरु विश्वामित्र को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण सहित सीता स्वयंवर का निमंत्रण देते हैं।

मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

रामलीला मंचन के तीसरे दिन संपूर्ण होने पर मुख्य अतिथियों को शक्ति नाटक क्लब के कमेटी प्रधान राजेश सेतिया ,रवि मिढा,अंशुल बत्रा, सचिन ललित , करनैल सिंह,अनिल रूखया, प्रिंस कालू तनेजा, शटी कक्कड़, रमेश जताना ,विजय तनेजा,दीपू चिलाना,आशु तनेजा,सोनू चिलाना,मनोहर लाल,टीटू तनेजा सहित समस्त कार्यकारिणी ने पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here