IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सीरीज जीतने पर पानी फेरेगी बारिश, मुकाबला हो सकता है रद्द

0
6

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज की पांच मैचों वाली टी20 सीरीज अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। चौथे मुकाबले में 24 रनों से हार के बाद टीम इंडिया की राह कठिन हो गई और सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। दोनों टीमों के बीच फैसला करने वाला पांचवां टी20 शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। जो टीम जीतेगी, वही ट्रॉफी अपने नाम करेगी। लेकिन इस अहम मैच से पहले मौसम ने सबको चिंतित कर दिया है।

बारिश का मंडरा रहा खतरा 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 17 अक्टूबर की शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारी बारिश की आशंका है। मुकाबले के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। शाम 5 बजे बारिश की संभावना करीब 66 प्रतिशत बताई गई है। टॉस के समय यह आंकड़ा 68 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। रात 8 से 9 बजे के बीच बारिश का खतरा सबसे ज्यादा यानी लगभग 70 प्रतिशत रहेगा।  लगातार इतनी ऊंची संभावना को देखते हुए टॉस में देरी, ओवर कम होने या पूरा मैच धुल जाने का डर बढ़ गया है। अगर बारिश ने खेल को बाधित किया तो सीरीज का नतीजा अधर में लटक सकता है।

हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुनिया के बेहतर ड्रेनेज सिस्टम में शुमार सब-एयर सिस्टम लगा है। बारिश रुकने के 15-20 मिनट के अंदर मैदान दोबारा खेलने लायक बन जाता है। इसलिए थोड़ी-बहुत बारिश होने पर भी मैच पूरा कराने की उम्मीद बनी हुई है।

बेंगलुरु में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

यह दोनों टीमों का इस मैदान पर पहला टी20 मुकाबला होगा। भारत ने यहां अब तक 8 टी20 खेले हैं, जिनमें 4 जीते, 3 हारे और एक बिना नतीजे का रहा। वेस्टइंडीज ने यहां सिर्फ एक टी20 खेला और उसे जीत हासिल हुई थी। सीरीज का फैसला अब मौसम के हाथ में भी है। क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश मैच को खराब न करे और दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए पूरा मुकाबला खेल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here