रोहतक: एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (NBSL) जो नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने आज घोषणा की कि BHIM पेमेंट्स ऐप पर अब तत्काल NPS की सुविधा उपलब्ध है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा शुरू की गई यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को बिना बैंक शाखा जाए या नए दस्तावेज़ जमा किए, केवल तीन चरणों में ऐप के माध्यम से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) खाता खोलने की सुविधा देती है।
KYC और UPI से खुलेगा NPS खाता, 6 बैंकों के ग्राहक उठा सकेंगे लाभ
ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में बैंक द्वारा पहले से सत्यापित केवाईसी (KYC) का उपयोग किया जाता है। उपयोगकर्ताओं को अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, पात्र बैंक खाते का चयन करना होगा और UPI के माध्यम से NPS में अपना पहला अंशदान करना होगा। फिलहाल, तत्काल NPS की सुविधा BHIM ऐप पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इस सुविधा में अन्य बैंकों को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।
BHIM पर NPS खाता खोलना हुआ आसान
एनबीएसएल की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, ललिथा नटराज ने कहा “यूपीआई पहले ही करोड़ों भारतीयों के लिए रोज़मर्रा के वित्तीय लेन-देन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। अब अगला अवसर NPS जैसे उत्पादों तक लोगों की पहुँच को बेहतर बनाना है। BHIM पर तत्काल NPS की सुविधा इस दिशा में पहली बाधा यानी शुरुआत करने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। इसके माध्यम से पात्र उपयोगकर्ता सीधे यूपीआई ऐप के ज़रिए NPS खाता खोल सकते हैं। तत्काल NPS की यह सुविधा अब पात्र उपयोगकर्ताओं को ऐप के माध्यम से NPS खाता खोलने में सक्षम बनाती है। इससे BHIM की भूमिका केवल अंशदान की सुविधा प्रदान करने तक सीमित न रहकर NPS खाते खोलने की प्रक्रिया में सहायता करने तक विस्तारित होती है।”
NPS से मिलेगी रिटायरमेंट की तैयारी में मदद, जानें योजना के फायदे
NPS, पीएफआरडीए द्वारा विनियमित एक कम लागत वाली पेंशन योजना है। इसमें किए गए अंशदान को विनियमित पेंशन फंड मैनेजरों द्वारा प्रबंधित बाज़ार से जुड़े फंड में निवेश किया जाता है। इसमें लागू नियमों के अनुसार कर लाभ भी उपलब्ध हैं। तत्काल NPS, पेंशनयुक्त समाज के पीएफआरडीए के विज़न को आगे बढ़ाने में सहयोग करता है, जहाँ प्रत्येक नागरिक वृद्धावस्था में सुरक्षित आय सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास कर सकता है।
UPI से पेंशन खाता खोलने की सुविधा पर PFRDA चेयरपर्सन का बयान
श्री एस. रमण, चेयरपर्सन, पीएफआरडीए ने कहा, “यूपीआई ने भारत में भुगतान करने के तरीके को बदल दिया है; तत्काल NPS भारत में लोगों के रिटायरमेंट की तैयारी करने के तरीके को बदल सकता है। NPCI, बैंकों और यूपीआई ऐप्स के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, कोई भी पात्र नागरिक केवल तीन क्लिक में पेंशन खाता खोल सकता है। हमारा मंत्र सरल है: बुढ़ापे से पहले अमीर बनें। और हम चाहते हैं कि यह संदेश हर गली, हर गाँव और हर भारतीय तक पहुँचे।”
18 से 85 वर्ष के पात्र नागरिक खोल सकेंगे NPS खाता, ₹250 से शुरुआत
18 से 85 वर्ष की आयु के पात्र भारतीय नागरिक BHIM पेमेंट्स ऐप पर तत्काल NPS के माध्यम से NPS खाता खोल सकते हैं। शुरुआती न्यूनतम अंशदान ₹250 है
Reported By: Praveen Kumar












