थाना शहर रतिया की कार्रवाई, घरों से पांच मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

0
5

रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने घरों से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप सिंह उर्फ टीडी पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, रतिया को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

शिकायत में रात को मोबाइल फोन गायब होने का जिक्र

थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 5, कलर कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 सितंबर 2026 की रात्रि को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे तक उसके और उसके पति के मोबाइल फोन चारपाई के पास रखी कुर्सी पर मौजूद थे, लेकिन सुबह उठने पर दोनों मोबाइल फोन गायब मिले।

पड़ोस के घरों से भी तीन मोबाइल चोरी, कुल पांच फोन गायब

शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो अन्य व्यक्तियों के घरों से भी तीन मोबाइल फोन चोरी हुए थे। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल पांच मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। शिकायतकर्ता एवं अन्य प्रभावित परिवार अपने स्तर पर चोरी हुए मोबाइल फोन और वारदात में शामिल व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को शिकायत दी गई।

मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में मुकदमा नम्बर 219 दिनांक 16.10.2026 धारा 305,331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Reported By: Rimpi Jindal 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here