शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का धार्मिक महत्व

0
13

नई दिल्ली: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे सोना और चांदी दोनों के भाव धड़ाम हो गए। दोनों धातुओं में आई इस तेज गिरावट से त्योहारी सीजन के खरीदारों और निवेशकों की नजरें अब बाजार के रुख पर टिक गई हैं।

चांदी में तेज गिरावट

बीते चार कारोबारी सत्रों से दबाव झेल रही चांदी गुरुवार को और टूट गई। 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला 1 किलोग्राम चांदी का वायदा अनुबंध ₹5,370 गिरकर ₹2,03,798 के स्तर पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह ₹2,09,168 पर बंद हुआ था।

ऑल-टाइम हाई से आधा हुआ भाव

चांदी के ऐतिहासिक स्तरों की बात करें, तो जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में MCX पर चांदी ने पहली बार ₹4 लाख का आंकड़ा पार करते हुए ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था। मौजूदा ₹2,03,798 के स्तर के आधार पर देखें, तो यह धातु अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक ₹2,16,250 से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

सोना भी ₹1,700 से ज्यादा फिसला

चांदी की तरह सोने में भी तेज कमजोरी दर्ज की गई। MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट 10 ग्राम सोना ₹1,768 की गिरावट के साथ ₹1,44,311 पर खुला, जबकि बुधवार को यह ₹1,46,079 पर क्लोज हुआ था।

अक्टूबर में ₹4,700 से अधिक की राहत

इस पूरे हफ्ते सोने पर मंदड़ियों का दबदबा बना हुआ है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) को सोना ₹1,47,918 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिससे तुलना करें तो गुरुवार तक इसमें ₹3,607 की नरमी आ चुकी है। वहीं, महीने के स्तर पर देखें तो 30 सितंबर को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,49,036 था, यानी अक्टूबर में अब तक सोना कुल ₹4,725 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here