B.Tech-M.Tech के बाद क्यों चुना संन्यास, पहाड़ों में मिले बाबा ने खोले जिंदगी के ऐसे राज, चौंक गए लोग

0
6

नई दिल्ली: संन्यास का मतलब दुनिया की मोह-माया से दूर होना माना जाता है, लेकिन क्या कोई भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जैसी बड़ी नौकरी छोड़कर हिमालय की गोद में चला जाए? उत्तराखंड के पहाड़ों से वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसी ही कहानी बता रहा है, जहां एक पूर्व इंजीनियर अब संन्यासी बनकर जीवन का ज्ञान बांट रहा है।

कौन है यह वायरल बाबा?

यह वीडियो ट्रैवल क्रिएटर मोहित पंवार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मोहित इन दिनों गंगोत्री की यात्रा पर हैं और पेशे से पोर्ट्रेट व डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर हैं। पहाड़ों में घूमते हुए उनकी मुलाकात एक ऐसे बाबा से हुई जो देखने में आम संन्यासी लगते हैं, लेकिन उनकी कहानी असाधारण है।

BARC से संन्यास तक का सफर

वीडियो में बाबा बताते हैं कि उन्होंने साल 2002 में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था। इसके बाद उनका सेलेक्शन देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक BARC यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में हो गया। उन्होंने मुंबई में 6 महीने से एक साल तक ट्रेनिंग भी की और फिर एम.टेक पूरा किया। सब कुछ सही चल रहा था, अच्छी नौकरी और बड़ा करियर सामने था, लेकिन फिर उन्होंने सब छोड़ने का फैसला कर लिया।

बाबा बताते हैं कि संन्यास लेने के बाद एक दिन उनके CEO का फोन आया। CEO ने पूछा तुम कहां हो? तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं संन्यासियों के साथ हूं। यह सुनकर CEO ने उन्हें पागल तक कह दिया। लेकिन उनके लिए यही सच्चा रास्ता था।

‘जीवन बहुत छोटा है’

अब पहाड़ों में रहने वाले इस संन्यासी की बातें लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “जन्म और मृत्यु एक ही समय पर है, बीच का जो थोड़ा सा समय है, वही जीवन है। जीवन बहुत छोटा है।”

सोशल मीडिया पर छाई प्रतिक्रिया

मोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक इंजीनियर ने BARC में अपनी नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गया।” वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “उसके दांत मेरे भविष्य से ज्यादा चमकदार हैं।” दूसरे ने कहा, “हमेशा एक इंजीनियर ही क्यों होता है?” कई ने लिखा कि वे खुद को 5 साल बाद इसी रूप में देखते हैं, तो किसी ने कहा, “सैलरी भले जीरो हो, लेकिन शांति पूरी मिल रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here