‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के आह्वान के साथ रतिया में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ आयोजित

0
5

रतिया:भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंबोज धर्मशाला, रतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश के साथ प्रबुद्धजन सम्मेलन ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व OSD श्री जगदीश चोपड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता जगदीश चोपड़ा का संबोधन, SIR पर जानकारी

मुख्य वक्ता श्री जगदीश चोपड़ा ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित तथा राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्धजनों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी तथा मतदाता के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और जनसेवा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण नापा, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र बलियाला, श्री राधा कृष्ण नारंग, श्री जगदीश शर्मा, श्री जगदीप हुड्डा, जिला महामंत्री श्री विकास ललोदा, श्री अशोक जाखड़, सरपंच श्री मांगे राम गोदारा, श्री प्रमोद बंसल, श्री विज्ञान सागर बाघला, श्री शाम कंबोज, श्री भगवान दास कंबोज, श्री हरमिंद्र सिंह, श्री सतीश हांडा, श्री निर्मल धालीवाल, श्री रामनिवास भुना, श्री कँवल चौधरी, श्री हरमेश शर्मा, चेयरमैन श्री गुरतेज सिंह, श्री नवनीत मेहता, श्री निखिल गर्ग, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप,  सरपंच श्री अरविंद सिहाग जी, सरपंच गुरभेज सिंह जी, सरपंच सुखजिंद्र जी, सरपंच श्री संजीव कंबोज एवं सरपंच श्री राकेश कंबोज सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मेलन में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश के साथ राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनजागरण के संकल्प को दोहराया गया।

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here