चूड़ियों की खनक से पूजा की थालियों की चमक तक, करवाचौथ की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

0
5

नोएडा: कहीं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खनक है तो कहीं सुहाग के शृंगार से सजी दुकानों पर महिलाओं की चहल-पहल। हाथों में मेहंदी, आंखों में पिया के दीदार का इंतजार और दिल में पति की लंबी उम्र की कामना। करवाचौथ के त्योहार की आहट के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रामपुर से लेकर जगत फार्म तक दुकानों पर सजे शृंगार के सामान, आकर्षक करवे और खूबसूरत पूजा की थालियां महिलाओं को अपनी ओर खींच रही हैं। त्योहार को खास बनाने के लिए महिलाएं अभी से खरीदारी में जुट गई हैं। कोई अपनी पसंद की चूड़ियां चुन रही है, तो कोई पूजा की थाली और करवे के डिजाइन देखकर खरीदारी कर रही है। बाजारों में पारंपरिक शृंगार के साथ सजावटी सामान की भी अच्छी मांग दिखाई दे रही है।

बाजार में रौनक

जगत फार्म में दुकान लगाने वाली पूजा के मुताबिक बाजार में सामान्य और सजावटी दोनों तरह के करवे उपलब्ध हैं। सामान्य करवा 40 से 50 रुपये में जबकि आकर्षक डिजाइन वाले सजावटी करवे 100 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं रेशमी कपड़ों और बारीक कारीगरी से सजी पूजा की थालियां 300 से 700 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदारों के पास अलग-अलग बजट और पसंद के मुताबिक विकल्प मौजूद हैं। करवाचौथ का बाजार केवल खरीदारी का ठिकाना नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और परंपरा के रंगों से सजा उत्सव बन गया है।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here