जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिय पर तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

0
8

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। उन्होंने खुद शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। सीएम अबदुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्री शुरू हुई’ और इस पोस्ट में निधि को टैग भी किया। यह शादी ऐसे समय में हुई है जब करीब तीन महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पहली पत्नी पायल अबदुल्ली से तलाक को मंजूरी दी थी। उमर ने शादी के एक दिन बाद यह खबर सबके साथ साझा की, जिसके बाद उनकी जिंदगी के नए अध्याय की चर्ची तेज हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी तलाक को मंजूरी

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्टी ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक पर सहमति जताई थी। दोनों ने अदालत में बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने के लिए तैयार हैं और अपने बीच के सभी विवादों को खत्म कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर भी राजी हो गए थे।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा जब उमर अबदुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पहले उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए संयुक्त याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि दोनों अपने मतभेद सुलझा चुके हैं।

1994 में हुई थी पहली शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में नौकरी के दौरान हुई थी। उनके दो बेटे हैं – जाहिर और जामिर। दोनों 2009 से अलग रह रहे थे और उमर ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान कहा था कि दोनों कई सालों से अलग रह रहे हैं।

अब तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है। निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार हैं और लंबे समय तक टीवी मीडिया में सक्रिय रही हैं। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here